आयुर्वेदिक दोहे
1.जहाँ कहीं भी आपको,काँटा कोइ लग जाय। दूधी पीस लगाइये, काँटा बाहर आय।।
2.मिश्री कत्था तनिक सा,चूसें मुँह में डाल। मुँह में छाले हों अगर,दूर होंय तत्काल।।
3.पौदीना औ इलायची, लीजै दो-दो ग्राम। खायें उसे उबाल कर, उल्टी से आराम।।
4.छिलका लेंय इलायची,दो या तीन गिराम। सिर दर्द मुँह सूजना, लगा होय आराम।।
5.अण्डी पत्ता वृंत पर, चुना तनिक मिलाय। बार-बार तिल पर घिसे,तिल बाहर आ जाय।।
6.गाजर का रस पीजिये, आवश्कतानुसार। सभी जगह उपलब्ध यह,दूर करे अतिसार।।
7.खट्टा दामिड़ रस, दही,गाजर शाक पकाय। दूर करेगा अर्श को,जो भी इसको खाय।।
8.रस अनार की कली का,नाक बूँद दो डाल। खून बहे जो नाक से, बंद होय तत्काल।।
9.भून मुनक्का शुद्ध घी,सैंधा नमक मिलाय। चक्कर आना बंद हों,जो भी इसको खाय।।
10.मूली की शाखों का रस,ले निकाल सौ ग्राम। तीन बार दिन में पियें, पथरी से आराम।।
11.दो चम्मच रस प्याज की,मिश्री सँग पी जाय। पथरी केवल बीस दिन,में गल बाहर जाय।।
12.आधा कप अंगूर रस, केसर जरा मिलाय। पथरी से आराम हो, रोगी प्रतिदिन खाय।।
13.सदा करेला रस पिये,सुबहा हो औ शाम। दो चम्मच की मात्रा, पथरी से आराम।।
14.एक डेढ़ अनुपात कप, पालक रस चौलाइ। चीनी सँग लें बीस दिन,पथरी दे न दिखाइ।।
15.खीरे का रस लीजिये,कुछ दिन तीस ग्राम। लगातार सेवन करें, पथरी से आराम।।
16.बैगन भुर्ता बीज बिन,पन्द्रह दिन गर खाय। गल-गल करके आपकी,पथरी बाहर आय।।
17.लेकर कुलथी दाल को,पतली मगर बनाय। इसको नियमित खाय तो,पथरी बाहर आय।। 18.दामिड़(अनार) छिलका सुखाकर,पीसे चूर बनाय। सुबह-शाम जल डाल कम, पी मुँह बदबू जाय।।
19. चूना घी और शहद को, ले सम भाग मिलाय। बिच्छू को विष दूर हो, इसको यदि लगाय।।
20. गरम नीर को कीजिये, उसमें शहद मिलाय। तीन बार दिन लीजिये, तो जुकाम मिट जाय।।
21. अदरक रस मधु(शहद) भाग सम, करें अगर उपयोग। दूर आपसे होयगा, कफ औ खाँसी रोग।।
22. ताजे तुलसी-पत्र का, पीजे रस दस ग्राम। पेट दर्द से पायँगे, कुछ पल का आराम।।
23.बहुत सहज उपचार है, यदि आग जल जाय। मींगी पीस कपास की, फौरन जले लगाय।।
24.रुई जलाकर भस्म कर, वहाँ करें भुरकाव। जल्दी ही आराम हो, होय जहाँ पर घाव।।
25.नीम-पत्र के चूर्ण मैं, अजवायन इक ग्राम। गुण संग पीजै पेट के, कीड़ों से आराम।।
26.दो-दो चम्मच शहद औ, रस ले नीम का पात। रोग पीलिया दूर हो, उठे पिये जो प्रात।।
27.मिश्री के संग पीजिये, रस ये पत्ते नीम। पेंचिश के ये रोग में, काम न कोई हकीम।।
28.हरड बहेडा आँवला चौथी नीम गिलोय, पंचम जीरा डालकर सुमिरन काया होय॥
29.सावन में गुड खावै, सो मौहर बराबर पावै॥
—– A Crawlindia.Com Exclusive
आयुर्वेदिक दोहे !
February 6th, 2012 by User | No Comments | Filed in health, knowledgeEGGS ARE EVEN LESS NUTRITIVE THEN OTHER INDIAN FOOD
July 24th, 2011 by User | No Comments | Filed in health, knowledge
अण्डों के प्रशंसक और प्रचारक दावा करते हैं कि अण्डा खाद्य पदार्थों की तुलना में अधिक पौष्टिक और अधिक सस्ता होता है। उनके इस दावे में कितनी दम है इसकी पोल खोलने के लिए हम नीचे एक चार्ट दे रहे हैं। इस चार्ट में आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि 100 ग्राम अण्डे (दो अण्…डे) और 100 ग्राम खाद्य पदार्थों में कौन-कौन पोषक तत्व कितनी मात्रा में पाये जाते हैं।
|
प्रति 100 ग्राम पदार्थ के खाद्य तत्व |
|||||
|
पदार्थ का नाम |
प्रोटीन |
कार्बोहाइड्रेट |
चर्बी |
खनिज |
ऊर्जा |
|
गेहू |
12.1 |
69.4 |
1.7 |
2.7 |
341 |
|
मूंग (दाल) |
24.0 |
56.7 |
1.3 |
3.5 |
334 |
|
सोयाबीन |
43.2 |
20.9 |
19.5 |
4.6 |
432 |
|
सींगदाना |
26.2 |
26.7 |
39.8 |
2.5 |
570 |
|
दूध (गाय का) |
3.2 |
4.4 |
4.1 |
0.8 |
67 |
|
दूध (भैंस का) |
4.3 |
5.0 |
6.5 |
0.8 |
117 |
|
चना |
24.0 |
59.6 |
1.1 |
3.2 |
347 |
|
चावल |
13.5 |
48.4 |
16.2 |
6.6 |
393 |
|
पनीर |
24.1 |
6.3 |
25.1 |
4.2 |
348 |
|
घी |
- |
- |
100.0 |
- |
900 |
|
मक्खन |
- |
- |
81.0 |
2.5 |
729 |
|
अण्डा (दो) |
13.3 |
- |
13.33 |
1.0 |
173 |
आप ऊपर दिये गये चार्ट का अध्ययन कर लें और देख लें कि अण्डा पौष्टिक तत्वों और कैलोरीज के मामले में कितना कमजोर है। अब आप स्वयं फैसला कर लें। यह चाट्र हमने नेशनल इन्सटीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन, हैदराबाद द्वारा प्रकाशित Nutritive Value of Indian Food के आधार पर बनाकर प्रस्तुत किया है।
इस विषय पर निरोगधाम पत्रिका में ही कुछ और तथ्यात्मक जानकारी ‘अण्डा–जहर ही जहर’ नामक पुस्तक के हवाले से दी गई है। यह पुस्तक डॉ0 नेमीचन्द जैन द्वारा लिखित और तीर्थकर शाकाहार प्रकोष्ठ प्रकाशन, 65, पत्रकार कालोनी, इन्दौर’ द्वारा प्रकाशित है।
Tags: egs nutrition, Indian Food
DO NOT TURN ON A/C IMMEDIATELY AS SOON AS YOU ENTER THE CAR
June 16th, 2011 by User | No Comments | Filed in health, knowledgeDo not spin upon A/C rught away as shortly as we come in a car! Please open a windows after we come in your automobile as well as do not spin ON a air-conditioning immediately. According to a investigate done, a automobile dashboard, sofa, air freshener emits Benzene, a Cancer causing venom (carcinogen- take note of a exhilarated cosmetic smell in your car). In further to causing cancer, it poisons your bones, causes anemia, as well as reduces white red blood cells. Prolonged bearing will means Leukemia, augmenting a risk of cancer might additionally means miscarriage. Acceptable Benzene turn indoors is 50 mg per sq. ft.
A automobile parked indoors with a windows sealed will enclose 400-800 mg of Benzene. If parked outdoor underneath a object during a heat on top of 60 degrees F, a Benzene turn goes up to 2000-4000 mg, 40 times a excusable level… & a people inside a automobile will fundamentally breathe an additional volume of a toxins. It is endorsed which we open a windows as well as doorway to give time for a interior to air out prior to we enter. Benzene is a venom which affects your kidney as well as liver, as well as is really formidable for your physique to ban this poisonous stuff. “When someone shares something of worth with we as well as we good from it, we have a dignified requisite to share it with others”
Tags: Car AC cancer, Car AC tips, Health tips




